डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के गुरु गोरखनाथ शोधपीठ का छठवां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन रहीं। इसमें एनएसएस के छात्र कृष्णा ने एक नाटक का मंचन किया। छात्र ने अपने अभिनय से सभी अतिथियों को अपनी ओर आकर्षित किया।