मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त ने अलग-अलग समीक्षा बैठक की। पहले संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद संयुक्त रुप से सभी विभागों की बैठक की। इस दौरान 10 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों की हुई समीक्षा की। इसमें अधिकारियों को निर्देशित किया। समीक्षा रिपोर्ट में प्रगति देखकर नाराज हो गए। उन्होंने साफ कहा कि मुझे जिम्मेदारों के नाम दे दीजिए। तीन दिन में अगर काम में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन के लिए तैयार रहें।