गोरखपुर में नए साल की सुबह मंदिरों में लंबी लाइन देखने को मिली। गोलघर काली मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी। ऐसे ही गोरखनाथ मंदिर परिसर में तो बाहर गेट से लेकर अंदर मंदिर के मुख्य द्वारा तक लाइन लगी रही। सुबह से लाइन में लगे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे।