फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम योगी संग गोरखनाथ मंदिर में चढ़ा फाग का रंग

रोहित सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 04:59 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिकादहन भस्म का तिलक लगाकर होली की शुरआत की। ये गोरक्षपीठ की अपनी विशिष्ट परंपरा का एक हिस्सा है। इस दौरान मंदिर के सेवक, साधु-संतों ने सीएम योगी को भस्म का तिलक लगाया। इसके बाद सीएम योगी सीधे श्रीनाथ जी के मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद भक्तों, श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली। वहीं, मंदिर के चबूतरे पर भक्तों ने खूब फाग गीत गाए। सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया। सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं देने के बाद वहां से पांडेयहाता के लिए निकले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें