लोकसभा चुनाव के बीच सीएम योगी गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संलाचन कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपने परंपरागत अंदाज में दिखे। गोरखनाथ मंदिर में अपनी दिनचर्या के अनुरुप सुबह से ही नजर आए। गोरखनाथ मंदिर के गौ शाला में नजर आए। इस दौरान उनका गो प्रेम नजर आया। वह गौ शाला में काफी देर तक रहे और गायों को गुड़ चना खिलाया व दुलार किया। सीएम का गायों के प्रति प्रेम हमेशा देखने योग्य रहता है।