रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर CISCE महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल और मेरठ मंडल की टीमें मैदान पर खेलतीं नजर आईं। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में महिला खिलाड़ियों ने जबरदस्त कौशल दिखाया। दर्शकों ने दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया।