नाला निर्माण की सुस्ती से व्यापार ठप, जाम और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी उनवल।खजनी कस्बे में नाला निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर मलबा पड़े रहने और गड्ढों के कारण आए दिन जाम लग रहा है, जिससे ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बरसात में कई दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हो रहा है और कारोबार ठप पड़ गया है। व्यापारियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, मलबा हटाने और जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।