10 वर्ष की मासूम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दीवानी कचहरी से जुलूस निकालकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर वकीलों ने 'हत्यारे को फांसी दो' और 'दोषी पुलिसकर्मी को सजा दो' के नारे लगाए।