भारतीय रोइंग महासंघ के तत्वावधान में गोरखपुर में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। रामगढ़ ताल के शांत पानी में मंगलवार को खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लिया। सिंगल स्कल, डबल स्कल, कोक्सलेस पेयर और फोर जैसी स्पर्धाओं में जूनियर रोवर्स ने दम दिखाया।सुबह से ही ताल पर चप्पू चलाने की आवाज और कोच के निर्देश गूंजते रहे। खिलाड़ी तेज रफ्तार से अपनी बोट को फिनिश लाइन तक पहुंचाने में जुटे रहे। इस चैंपियनशिप में 20 से ज्यादा राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उत्तर प्रदेश की टीम भी पदक की दावेदार मानी जा रही है।