फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मंगल पर आयकर परिवार की सेवा, सिविल लाइन में भंडारे में उमड़े भक्त- ग्रहण किया प्रसाद

जेठ के सभी मंगलवार बजरंगबली हनुमान को समर्पित होते हैं। इसे बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा और भंडारे का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को निभाते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भंडारे का आयोजन किया।आयकर भवन के मुख्य द्वार के सामने पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी, हलवा और शरबत का प्रसाद बांटा गया। राहगीरों, दफ्तर आने वाले लोगों, ऑटो-रिक्शा चालकों और आसपास के दुकानदारों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा का कार्य करना सौभाग्य की बात है। आयकर परिवार हर साल बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन करता है। इस दौरान जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भंडारे में आयकर विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें