बाल स्वर खेल एकेडमी द्वारा आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में बच्चों का उत्साह देखने लायक है। एकेडमी के मैदान में नन्हे खिलाड़ी हॉकी स्टिक संभालकर ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोच बच्चों को बेसिक स्किल से लेकर एडवांस टेक्निक तक सिखा रहे हैं। शिविर का मकसद जिले में जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देना और नए टैलेंट को निखारना है।