बाल जागृति संस्थान की तरफ से बाल महोत्सव पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक वर्ष बच्चों के सांस्कृतिक और खेल-कूद प्रतियोगिताओं के साथ इस खेल का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को समापन के मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व राजीव गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया।