शहर को जल्द ही एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात मिलने वाली है। लोकार्पण से पहले हॉस्पिटल की जानकारी देते हुए एमएलसी सीपी चंद ने बताया कि इस अस्पताल से लोगों को अत्याधुनिक और सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ अरुण चंद, डॉ आरती चंद व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।