फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने अनूप अग्रवाल

चेंबर आफ ट्रेडर्स साहबगंज का चुनाव संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी मनीष चांदवाशिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मत से निर्विरोध रूप से पांचवीं बार अध्यक्ष पद के लिए अनूप किशोर अग्रवाल और महामंत्री पद के लिए कमलेश कुमार अग्रवाल निर्वाचित हुए। निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा चैंबर आफ् ट्रेडर्स साहबगंज के सदस्यों ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया हैं उसके लिए मै हमेशा आभारी रहूंगा। संगठन हमेशा व्यापारिक कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक कार्य भी करता है। किसी भी संगठन के व्यापारी पर कोई परेशानी आती है, तो पूरा संगठन अपने सदस्य के साथ खड़ा रहता है। भविष्य में भी संगठन अपने सदस्यों के हित के लिए संघर्ष करता रहेगा। कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें