स्वतंत्रता दिवस के दो दो दिन पूर्व गोरखपुर विश्वविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में एबीवीपी के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।