वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज में 23 मई से 36 वीं फेडरेशन कप सीनियर महिला पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन शुरू होगा। इस आयोजन में राज्य स्तरीय हैंडबॉल खिलाड़ी और टीमें भाग लेंगी। इसे लेकर बुधवार को प्रेस क्लब में हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारिणी निदेशक डॉ आनंदेश्वर पांडेय संग डॉ त्रिलोक रंजन, डॉ राजेश यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।