गोरखपुर के रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज का संचालन करने के लिए नीलामी में शामिल अन्य तीन फर्म को भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आमंत्रित करेगा। प्राधिकरण की तरफ से उन्हें पत्र भेजा जाएगा। पत्र पहुंचने के तीन दिन के भीतर आवेदन करने वाली फर्म को भी क्रूज का संचालन करने का अधिकार दिया जाएगा। बशर्ते उन्हें नीलामी में लगी सर्वोच्च बोली 7.41 लाख रुपये प्रति माह की दर से किराया जमा करना होगा। फिलहाल सबसे अधिक बोली लगाने वाली कोलकाता की फर्म मेसर्स राजकुमार राय को संचालन का अधिकार मिल गया है।