फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी नहीं भूलीं 'आगरा का घाघरा', आ पहुंची ताज नगरी!

Tue, 27 Dec 2016 02:18 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ आगरा

बालीवुड अदाकारा धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने रविवार को अपने परिवार के साथ ताज निहारा। तकरीबन सवा घंटे उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया। प्रशंसकों की भीड़ से पूरे समय परेशान दिखाई दिखीं। उन्होंने ताज को अद्भुत और दुनिया के सात अजूबों में सबसे खूबसूरत बताया। उनके साथ पति डा. श्रीराम नेने, दोनों बच्चे और कुछ विदेशी मेहमान भी थे। उन्होंने परिवार के साथ ताजमहल पर फोटोग्राफी करवाई। ताज परिसर में पूरे समय सुरक्षाकर्मी और पर्यटक पुलिस की सख्ती के बाद भी उनके साथ फोटो खिंचाने और हाथ मिलाने की कोशिशें करते दिखे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें