फिल्मी दुनिया में साल 2000 के बाद काफी बदलाव देखने को मिले। एक तरफ नए-नए स्टारकिड्स बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों के साथ एंट्री कर रहे थे तो वहीं 90 के दशक के एक्टर्स नए-नए एक्सपेरिमेंट से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में लगे हुए थे। इस दौरान वो दौर भी आया जब फिल्मों में बाइक लुक और स्टंट को लेकर भी काम किया गया। जॉन से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स ने बाइक लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट किया था लेकिन फिल्म 'धूम' में जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड की हवा का रुख ही बदल डाला था। जॉन के साथ-साथ कई एक्टर्स भी बाइक पर स्टाइल दिखाने से नहीं चूके थे।