शाहरुख खान बनारस से क्या लौटे मुसीबत में पड़ गए। वाराणसी की पुलिस ने नोटिस दे दिया है और शाहरुख के इवेंट के लिए तैनात किए गए सिपाही से लेकर आलाअधिकारी तक की एक दिन की सैलरी मांगी है। बिल बना है पांच लाख उनसठ हजार का। अब ये अमाउंट शाहरुख के लिए बहुत बड़ा तो नहीं पर शाहरुख सोच रहे होंगे कि एक पान खिलाकर बनारसियों ने कितना ठग लिया।