मनोज बाजपेयी ने हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हैरान कर दिया है। मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बहुत जल्द जी5 पर रिलीज होने वाली है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।