शाहरुख खान ने नए साल के आगाज में ही बता दिया कि साल 2018 का अंजाम क्या होगा। पहले दिन टीजर और फिर दूसरे दिन अपनी फिल्म ‘जीरो’ के पोस्टर के साथ ये सबको बता दिया कि 21 दिसंबर के लिए अभी से तैयार हो जाइए। फिल्म जीरो में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी क्या है ये तो हम आपको आगे बताते रहेंगे पर अभी आपको बताते हैं कि आखिर शाहरुख बौना बने कैसे, किंग खान को बौना बनानेवाली तकनीक क्या है और कैसे काम करती है।