सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। अब वो फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं। अपनी डेब्यू फिल्म के लिए सारा काफी मेहनत कर रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ है जिसमें वो जिम में काफी पसीना बहाते नजर आ रही हैं।