पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें खेल से लेकर सिने जगत की कई हस्तियां पहुंची। और सबसे खास रहा यहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को देखना जो अपनी फैमिली के साथ पहुंचे।