सोमवार शाम अनंतनाग में तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर बॉलीवुड में भी शोक और गुस्सा देखा गया। बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विटर पर मारे गए श्रद्धालुओं और उनके परिवार के लिए शोक जाहिर किया साथ ही आतंकी हमले की निंदा भी की। पिछले 17 साल में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ ये सबसे बड़ा हमला है।