करीब एक साल के हो-हल्ला के बाद आखिरकार फिल्म पद्मावत रिलीज हो ही गई हालांकि, देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए। वहीं दूसरी ओर जितने भी लोग फिल्म देखकर निकले सभी ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी वजह से इतना बवाल हो रहा है। पर, कई ऐसी बातें अभी भी फिल्म पद्मावत के बारे में छिपी हुई हैं जिन्हें हम आप तक पहुंचा रहे हैं इस रिपोर्ट के जरिए।