न्यूयॉर्क में चल रहे IIFA अवॉर्ड सेरेमनी में बरसने लगे हैं अवॉर्ड्स। सिर्फ अमर उजाला टीवी पर आपको हम दिखा रहे हैं सबसे पहले कि किसने किस कटैगरी में जीता है कौन सा IIFA अवॉर्ड। बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड गया अमित मिश्रा को, ऐ दिल है मुश्किल के टाइटल ट्रैक के लिए। दो फीमेल सिंगर्स को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड दिया गया। तुलसी कुमार को एयरलिफ्ट और कनिका कपूर को उड़ता पंजाब के लिए। #IIFA2017 में बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल मेल का अवॉर्ड मिला शाहिद कपूर को फिल्म उड़ता पंजाब के लिए और इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल फीमेल का अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला। जबकि, बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला फिल्म नीरजा को।