अभिनेता ऋषि कपूर के करियर की सबसे शानदार फिल्म ‘कर्ज’ की धुन आपको याद ही होगी। गिटार की उस धुन ने तब लोगों को दीवाना बना दिया था। आज भी लोग उस धुन को खूब पसंद करते हैं। दुखद खबर ये है कि जिनकी धुनों ने जमाने को दीवाना बनाया वो गोरख शर्मा हमारे बीच नहीं रहे। गोरख शर्मा मशहूर संगीतकार प्यारेलाल के भाई थे। बॉलीवुड के पहले बेस गिटारिस्ट गोरख शर्मा ने लगभग 500 फिल्मों में 1000 से भी ज्यादा गीतों में म्यूजिक दिया है। देखिये एक खास वीडियो जिसमें कर्ज के हीरो ऋषि कपूर खुद गोरख शर्मा की तारीफ कर रहे हैं।