कवि और आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन की तरफ से भेजे गए लीगल नोटिस के जवाब में कहा है कि वो उन 32 रुपयों को बिग बी को भेजेंगे जिन्हें उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता के पाठ से कमाया है। दरअसल कुमार विश्वास ने अपने यू ट्यूब चैनल पर हरिवंश राय बच्चन की कविता, 'नीड़ का निर्माण' का काव्य पाठ अपनी आवाज में किया था। जिसके बाद बिग बी काफी नाराज हुए और बिग बी ने कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजा था। इसपर कुमार ने कहा कि मैंने और भी कवियों की कविताएं पढ़ी हैं लेकिन सिर्फ आपने मुझे नोटिस दिया।