फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: NH48 पर सलमान की एक हाथ से रिस्की साइकिलिंग

Thu, 15 Jun 2017 07:16 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

बॉलीवुड के दबंग खान का स्टाइल तो कमाल का है। भाई कार हाथ छोड़ कर चलाते हैं या नहीं इस बात का तो पता नहीं लेकिन बॉलीवुड के भाईजान साइकिल का हैंडल छोड़ कर जरूर चलाते हैं। मुंबई-पुणे हाईवे पर सलमान खान साइकिलिंग करते दिखाई दिए। ट्यूबलाइट के प्रमोशन में बिजी सलमान ने यहां भी प्रमोशन का मौका नहीं छोड़ा और ट्यूबलाइट की स्वेट शर्ट पहन कर निकल लिए। संसद की स्थायी समिति ने इसी साल फरवरी में देश के सभी राजमार्गों पर साइकिल चलाने पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। इस वीडियो को देखकर लगता है कि ये सुझाव सही ही दिया गया। वीडियो में न सिर्फ सलमान एक हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे हैं बल्कि उन्होंने सिर पर हेलमेट भी नहीं पहना है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें