ऑस्कर विनर और हिंदी फिल्मों के मशहूर म्यूजिशियन ए आर रहमान की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘ले मस्क’ की पहली झलक सामने आई है। दुनिया की पहली वर्चुअल रियलिटी (वीआर) फिल्म को इटली की राजधानी रोम में फिल्माया गया है। इस फिल्म में फ्रांसीसी अभिनेत्री नोरा आर्नेजेदेर ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की पहली झलक के मौके पर नोएडा पहुंचे म्यूजिशियन ए आर रहमान ने पत्रकारों से बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई एक्सपीरियंस भी शेयर किए।