इस फिल्मी फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है। फिल्म को बहुच अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, फिल्म देखने आए सलमान के फैंस को उनकी एंट्री पर सीटी बजाने को भी नहीं मिली। बाहुबली के बाद ट्यूबलाइट से फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन पहले दिन तो वो उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आई।