फिल्म बनाने के लिए सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत होती है? सब कहेंगे एक अच्छी कहानी की। लेकिन, क्या हो जब आपके पास सलमान खान हों, जैकलीन फर्नांडीज हो, बॉबी देओल हों, अनिल कपूर हों और हों डेजी शाह, साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला, शरत सक्सेना और मिलिंद गुणाजी जैसे सितारे पर कहानी ना हो? तब डायरेक्टर रेमो डिसूजा जैसे लोग एक फिल्म डिजाइन करते हैं। और, फिर फिल्म का हाल होता कैसा? देखिए अमर उजाला टीवी के इस वीकली रिव्यू में।