मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक पर निकले एक्टर कुणाल खेमू का मुंबई पुलिस ने चालान काटा। मुंबई पुलिस ने कुणाल का ई-चालान काटकर उनके घर भेजा है और साथ ही साथ उन्हें अगली बार ऐसा न करने की हिदायत भी दी। हालांकि कुणाल ने इस पर ट्वीट कर माफी मांग ली है।