अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में अक्षय और भूमि दूल्हा-दुल्हन में रूप में दिखाई पड़े। नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ दो जून को रिलीज होगी। ये भूमि की दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह ‘दम लगा के हइशा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आईं थीं।