फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन

झांसी में पुरानी पेंशन प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, दिया सहयोग करने का भरोसा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने विशिष्ट बीटीसी बैच-2004 को पुरानी पेंशन देने में आ रही विभागीय समस्या को दूर करने की मांग की। विधान परिषद सभापति तथा जनप्रतिनिधियों ने सहयोग का भरोसा दिया। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ शिक्षक नेता संजीव बुधौलिया, जिलाध्यक्ष डॉ. अचल सिंह चिरार के नेतृत्व में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, सदर विधायक रवि शर्मा और शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी से मिला। उन्होंने करीब 40 हजार विशिष्ट बीटीसी को पुरानी पेंशन देने के मामले में विभागीय दिक्कत को बताते हुए निदान कराने की मांग की। इस पर सभी ने सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान सौरभ कुमार शर्मा, केके तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, विजय कुमार साहू, कीर्ति सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, दीपा यादव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें