फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स अंडर माई स्किन, दिल्ली में प्रदर्शनी का आगाज

विकास कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 05:53 PM IST

ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसाइटी की गैलरी-ए में युवा कलाकार खुशी खंडेलवाल की पहली एकल प्रदर्शनी ‘व्हाट्स अंडर माई स्किन?’ ने शुक्रवार को एक गहरी भावनात्मक छाप के साथ शुरुआत की। यह प्रदर्शनी सिर्फ चित्रों का संग्रह नहीं, बल्कि आत्मा की उन परतों को उजागर करने वाली यात्रा है, जिन्हें हम अक्सर छुपा लेते हैं। खुशी की कलाकृतियां यथार्थ और अमूर्तता के बीच एक ऐसा पुल बनाती हैं जहां दर्शक खुद को, अपनी चिंताओं और संवेदनाओं को तलाशते हैं। चिंता, असुरक्षा और भावनात्मक बोझ जैसे विषयों को उन्होंने गहराई से छुआ है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली कलाकार खुशी खंडेलवाल ने बताया कि वह सिंगापुर से फाइन आर्ट्स में स्नातक कर रही हैं। उन्हें हमेशा से कला में रूचि रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से वह इंसान के अंदर दबी उन चिंताओं और वेदनाओं को दर्शा रहीं है जो लोग आमतौर पर छुपाते हैं। वहीं प्रदर्शनी के उद्घाटन के दिन से ही कला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ दर्शकों को एक ही चित्र के सामने देर तक ठहरकर उसमें छुपे अर्थों को पढ़ते देखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें