फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में कमानी शुक्ला की सफलता, घर के स्वाद वाले नमकीन से बढ़ी चमक

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रशिक्षण से आगे बढ़े युवाओं और महिलाओं की प्रतिभा खास आकर्षण बनी हुई है। इन्हीं में से एक हैं कमानी शुक्ला, जिन्होंने मंत्रालय के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए होममेड नमकीन बनाना सीखा और अब आत्मनिर्भर उद्यमी बनकर अपनी पहचान बना रही हैं। कमानी शुक्ला ने अपने स्टॉल पर घर के स्वाद वाले विभिन्न तरह के नमकीन प्रदर्शित किए हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। अपनी गुणवत्ता, ताजगी और घर जैसा स्वाद होने के कारण उनके उत्पादों की बिक्री पूरे दिन जारी रहती है। खरीदारों का कहना है कि कमानी द्वारा बनाए गए नमकीन में पारंपरिक स्वाद और स्वच्छता का सही मेल मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें