फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत उद्यान का परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बिसरख ब्लॉक के कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के चयनित 100 विद्यार्थियों को अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, वैज्ञानिक सोच तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। बच्चों ने अमृत उद्यान में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों, फूलों, वृक्षों तथा जैव-विविधता को नज़दीक से देखा और उनके महत्व को समझा। शिक्षकों ने उन्हें पौधों की उपयोगिता, उनके संरक्षण तथा जीवन में पर्यावरण की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और कई नई जानकारियां प्राप्त कीं। खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख चंद्र भूषण प्रसाद ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बनाया गया, जिससे बच्चे प्रकृति से सीख सकें और अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनें। भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें