आरएमएल अस्पताल ने समय से पूर्व जन्मे नवजात शिशुओं की संवेदनशील देखरेख के लिए नई पहल की है। चार जगहों पर लागू मॉडल से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस पहल का उद्देश्य नवजात के मानसिक और शारीरिक विकास को बेहतर बनाना और मां-बच्चे के बीच की दूरी को कम करना है।