फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली की राजनीति में चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय विजय कुमार मल्होत्रा का देहांत

भाजपा के वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद और दिल्ली की राजनीति में चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को देहांत हो गया। मल्होत्रा लंबे समय तक प्रदेश भाजपा का चेहरा रहे और उन्हें एक स्वच्छ छवि वाले नेता, कुशल प्रशासक तथा दूरदर्शी वक्ता के रूप में जाना जाता था। प्रो. मल्होत्रा का जन्म लाहौर के श्रद्धानंद स्ट्रीट स्थित श्याम गली में हुआ था। राजनीतिक जीवन में उनकी शुरुआत एमसीडी पार्षद (1958) के रूप में हुई। वे 35 वर्ष की आयु में दिल्ली महानगर परिषद के मुख्य कार्यकारी पार्षद (मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल अनुसार) बने। इसके बाद वे लगातार दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वे जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और चार बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे। वर्ष 2008 में वे दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष बने और जनता से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें