फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने लग्जरी कारों की चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा

रोहिणी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने लग्जरी कारों की चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बुराड़ी निवासी 29 साल के इकरार के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने दो किआ सेल्टोस और एक हुंडई क्रेटा बरामद की है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 16 सितंबर को शाखा को एक कार चोर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने रोहिणी इलाके में घेराबंदी कर दी। नाला रोड सेक्टर 15 रोहिणी के पास किआ सेल्टोस कार से आ रहे एक व्यक्ति को रोका। जांच में पता चला कि कार केएन काटजू मार्ग इलाके से चोरी की गई है। पुलिस ने कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वाहन चोरी के कई अन्य मामलों में शामिल होने की बात कही। उसके बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर केएन काटजू मार्ग और मंगोलपुरी थाना इलाके से चुराई गई किआ सेल्टोस और एक हुंडई क्रेटा बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें