फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कभी बारिश तो कभी तेज धूप, अस्पतालों में बढ़े स्किन एलर्जी के मरीज

दिल्ली में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। कभी बारिश और कभी तेज धूप के कारण स्किन एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों के त्वचा रोग विभागों में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में लाल चकत्ते, खुजली, त्वचा पर जलन, फंगल संक्रमण और घमौरियों जैसी शिकायतें प्रमुख हैं। आमतौर पर यह मुड़ने वाले त्वचा के हिस्सों को प्रभावित करती है, जहां लगातार नमी बनी रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण शरीर को अनुकूलन में समय लगता है, जिससे त्वचा संवेदनशील हो जाती है। डॉक्टर के अनुसार, बारिश के दौरान बढ़ी नमी और उसके बाद निकलने वाली तेज धूप त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया के तेजी से पनपने के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण बढ़ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से एलर्जी से पीड़ित लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह में स्किन एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मामलों में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई है। बारिश के बाद बढ़ी नमी और फिर तेज धूप के कारण त्वचा पर पसीना अधिक जमा होता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. मनीष जागड़ा ने इससे बचाव के बारे में बताया कि दिन में दो बार नहाएं और नहाने के बाद मुड़ने वाले हिस्सों को अच्छी तरह सुखाएं, जिससे वहां नमी न रहे। अपने पुराने अंतर्वस्त्रों को बदले और सूती के अंतर्वस्त्र ही पहनें। इसके अलावा, त्वचा को साफ और सूखा रखने के साथ पर्याप्त पानी पीना चाहिए। यदि खुजली, लाल चकत्ते या संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। साथ ही, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, गीले कपड़े लंबे समय तक न पहनने और त्वचा पर किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर स्वयं दवा लेने से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि समय पर उपचार से गंभीर संक्रमण की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें