नई दिल्ली। आईजीआई के टर्मिनल-1 (टी-1) ट्रैफिक लाइट जंक्शन पर लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रबंधन ने इस व्यस्त जंक्शन पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे सुधार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जंक्शन पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगाया जाएगा। यह स्मार्ट सिग्नल सिस्टम यातायात के दबाव के अनुसार काम करेगा और वाहनों की आवाजाही को संतुलित करेगा। इससे जाम की स्थिति में कमी आएगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। साथ ही जंक्शन पर सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथों का सुधार और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। कई बार यात्रियों को जाम में फंसने के कारण अपनी फ्लाइट तक मिस करनी पड़ती है। इसको लेकर ही सिविल वर्क किया जाएगा।