दिल्ली के एक अस्पताल में बंदर घुसने से हड़कंप मच गया। ये बंदर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में अचानक अंदर घुस गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक बंदर ऑपरेशन थियेटर में घुस जाता है और उसे बाहर निकालने के लिए एक डॉक्टर उसके पीछे दिख रहे हैं।