फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वामी दयानंद अस्पताल में क्यूआर पर्ची प्रणाली मरीजों के लिए परेशानी का सबब

पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में क्यूआर स्कैन से ओपीडी पर्ची बनाने की सुविधा मरीजों के लिए परेशानी बन गई है। मंगलवार को केवल 45 मरीजों ने ही इस माध्यम से पर्ची बनवाई। मरीजों का कहना है कि केवल नाम, उम्र और मोबाइल नंबर भरने पर टोकन मिल रहा है, लेकिन विभाग की जानकारी न मिलने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। अस्पताल की एमएस डॉ. सुनीता कुजूर ने माना कि कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें जल्द ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें