फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर: जूट के पर्स और बैग बने आकर्षण, मेहनत ने सीमा शर्मा को अंतरराष्ट्रीय मेले तक पहुंचाया

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार घरेलू कला और सतत उत्पादों के बीच सीमा शर्मा का जूट उत्पादों वाला स्टॉल लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। उनके हाथों से बने पर्स, बैग और उपयोगी जूट आइटम न केवल पर्यावरण अनुकूल हैं, बल्कि डिजाइन और गुणवत्ता के कारण खरीददारों की पहली पसंद बन रहे हैं। सीमा शर्मा बताती हैं कि उनका यह सफर आसान नहीं था, लेकिन कौशल विकास मंत्रालय के अंतर्गत NISBUD संस्थान से मिले प्रशिक्षण ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जूट उत्पादों को पेशेवर तरीके से तैयार करने, डिजाइनिंग, मार्केटिंग और उद्यमिता के कौशल सिखाए गए। इसी सीख के दम पर उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत की और कई प्रदर्शनियों में भाग लेकर अपने उत्पादों की पहचान बनाई। सीमा कहती हैं कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें पहला बड़ा अवसर तब मिला जब उन्होंने G-20 कार्यक्रम में अपना स्टॉल लगाया, जहां उनके जूट बैग और पर्स को शानदार सराहना मिली। इस सफलता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले तक पहुंचने का आत्मविश्वास दिया। आज उनके स्टॉल पर लगातार भीड़ उमड़ रही है और लोग उनके उत्पादों को घरेलू उपयोग के साथ-साथ उपहार के रूप में भी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें