दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर जश्न का माहौल पहले ही शुरू हो गया है। राजधानी के प्रमुख क्लबों और रेस्टोरेंट्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस बार खाने-पीने से लेकर लाइव म्यूज़िक और थीम पार्टियों तक के कई खास ऑफर निकाले हैं। कनॉट प्लेस, हौज़ खास, साकेत और राजौरी गार्डन स्थित रेस्टोरेंट्स में त्योहारों की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और सड़कों पर भी इस उत्साह की झलक साफ दिखाई दे रही है।