दिल्ली में बढ़ते तापमान के मद्देनजर लू (हीट स्ट्रोक) के मरीजों के उपचार के लिए तैयारियां शुरू हो गई। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हीट स्ट्रोक यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही अलग-अलग अस्पतालों ने भी बेड आरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकें। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए क्या करें और किन लोगों को है हीट स्ट्रोक का खतारा इस वीडियो में जाने।