पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 28 जून को बूथो पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिसके बाद अगले पांच दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा देंगे जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएं। इस संबंध में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, सुपरवाइजरों, टीकाकरण कर्मियों और संबंधित स्टाफ को अभियान के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार अभियान क उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना और शत प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल करना है।